ब्रेकिंग न्यूज़

ब्यास के बदले बहाव ने घरों को ढाव लगानी की शुरू ....

-  पीड़ित लोग घरों का सामान बाहर लगे निकालने  

- 28वें दिन भी संत सीचेवाल ने बरसते पानी में लोगों के घरों तक पहुंचाया प्रसादा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

9

बाउपुर मंड क्षेत्र में ब्यास दरिया के बहाव की दिशा बदलने से आधा दर्जन से अधिक घरों को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। घरों में बड़ी दरारें आने के कारण पीड़ित लोगों ने अपने घर खाली करने शुरू कर दिए हैं। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा बनाए गए बड़े बेड़े में दो घरों का सामान एक साथ लादकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

मुबारकपुर के पीड़ित गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने से ब्यास दरिया बहने लगा है। पानी का तेज बहाव घर से सीधे टकरा रहा है, जिसके कारण उनके घर की नींव हिल चुकी है और मकान में बड़ी दरारें आ गई हैं। गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह से घर का गिरना शुरू हो गया था और तभी से उन्होंने घर का सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया था।  

गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके घर समेत 6 अन्य घर हैं, जिन्हें ब्यास दरिया के बदलते बहाव ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अगर संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी समय पर अपना बड़ा बेड़ा न भेजते, तो उनका सामान पानी में बह गया होता। 

उधर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में आज तेज बारिश के बावजूद राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल पीड़ित परिवारों के घरों में प्रसादा पहुंचाते रहे।  

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को दूर करने के लिए संत सीचेवाल जरूरतमंदों को मुफ्त में भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका कहना था कि पिछले 27 दिनों से लोगों के घरों में पानी भरा हुआ है। जो भी चीज़ की मांग की जाती है, उसे पूरा किया जा रहा है। अब पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ गई है, इसलिए बाउपुर बांध पर संत सीचेवाल ने सिलेंडरों की गाड़ी मंगवाकर पीड़ित लोगों के घरों तक सिलेंडर भी पहुंचवाए हैं। आज 15 सिलेंडर भेजे गए।  

No comments