कपूरथला में हिंदू नेता पर कातिलाना हमला, गंभीर घायल ....
- मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने 2 हमलावर किए राउंडअप, जांच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के श्री सत्यनारायण बाजार में देर रात ब्राह्मण सभा के नेता तथा एंटी टेररिस्ट फ्रंट के प्रदेश उपप्रधान लाली भास्कर पर कातिलाना हमला होने की खबर है। जिस घटना में गंभीर घायल नेता को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने 2 हमलावरों को राउंडअप कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।
सिविल अस्पताल में उपचारधीन गंभीर घायल हिन्दू नेता लाली भास्कर ने बताया कि रात लगभग 10 बजे वह श्री सत्य नारायण बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी एक कार सवार युवक तेज रफ्तार से निकला जिसे उसने कार धीरे चलाने बारे कहा, इतना सुनकर कार में सवार कुछ अन्य युवको ने बहस गलीगलोच शुरू कर दी। तभी उक्त युवको ने उस पर लोहे के कडो से हमला कर दिया। उक्त हमलावरों दवारा फ़ोन करने के बाद दो बाइक सवार भी मोके पर पहुँच गए। सभी ने मिलकर उनपर पर कातिलाना हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह हमला करने वालो को नहीं जानता है। लाली ने यह भी बताया कि उन्हें पहले भी जान से मरने की धमकिया मिली हैं। जिसके बारे वह DGP पंजाब को भी लिख चुके है।
वहीं दूसरी तरफ सिटी थाना SHO ने बताया कि दो बाइक सवार हमलावरो को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। घायल हिन्दू नेता लाली भास्कर ने बयान दर्ज कर उचित कार्यवाही अंजाम में ;लाई जा रही है।
No comments