ब्रेकिंग न्यूज़

दशहरा समिति हदियाबाद द्वारा शांतिताल में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन ...

- सीता हरण नाईट पर पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

दशहरा समिति (रजि.) हदियाबाद फगवाड़ा दवारा दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में हदियाबाद स्थित शांतिताल में करवाई जा रही 57वीं वार्षिक रामलीला के अन्तर्गत सीता हरण नाईट का आयोजन समिति प्रधान दिनेश दुग्गल (भाऊ) की देखरेख और डायरैक्टर मनीष चौधरी के निर्देशन में किया गया।  

जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, उनकी धर्मपत्नी अनीता सोम प्रकाश, पूर्व मेयर अरुण खोसला, मेयर रामपाल उप्पल, स्वर्णकार जगजीत सिंह जौड़ा, अर्जुन सुधीर, नवजोत कुमार सहोता, दीपक कुमार सहोता और रविन्द्र बजाज ने संयुक्त रूप से रिबन काट कर और ज्योति प्रज्जवलित करके करवाया गया।  

गणमान्यों ने सभी को श्री दुर्गा अष्टमी एवं श्री दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रावण बहुत विद्वान महाज्ञानी पंडित था लेकिन जब उसका अंत समय निकट आया तो बुद्धि भ्रष्ट हो गई। क्योंकि उसकी मृत्यु स्वयं भगवान के हाथों लिखी थी और उसने साक्षात जगत जननी माता सीता का हरण कर लिया। उन्होंने कहा कि रामायण का एक-एक प्रकरण हमें सदाचार से जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देता है। अत: बच्चों को सदाचारी और गुणवान बनाने के लिये रामायाण की कथाओं के बारे में अवश्य बताना चाहिये।   

प्रबंधकों की तरफ से मुख्य अतिथियों को समृति चिन्ह भेंट करके आभार प्रकट किया गया। समिति सरपरस्त अशोक उप्पल और प्रधान दिनेश दुग्गल (भाऊ) ने बताया कि बुधवार 1 अक्टूबर को शांति ताल की प्रसिद्ध लक्ष्मण मूर्छा नाईट का भव्य आयोजन किया जायेगा। जिसके पश्चात 2 अक्टूबर को दशहरा उत्सव हर साल की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें कुंभकरण, मेघनाद और रावण के पचास फुट से भी ऊंचे पुतलों का दहन किया जायेगा। 

उन्होंने समूह क्षेत्र वासियों से रामलीला और दशहरा उत्सव में परिवार सहित उपस्थिति दर्ज करवा कर उत्सव की रौनक बढ़ाने की पुरजोर अपील की। इस अवसर पर गुरदयाल सैनी, विकास जैन, विकास उप्पल, जयंत शर्मा, जैफी, बृज कुमरा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे। 

No comments