अस्थायी बाँध टूटने से ब्यास दरिया का बहाव बदला ....
- लोगों द्वारा अस्थायी बाँध को हो रही ढह को बचाने के प्रयास जारी
- संत सीचेवाल रोज़ाना 10 घंटे नाव चलाकर कर रहे हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
ब्यास दरिया ने अस्थायी बाँध को ढहा कर अपना बहाव बदल लिया है। बदले बहाव से हुई तबाही में 2 घरों के खंडहर ही बचे हैं। ये दोनों घर अस्थायी बाँध के पास थे, जहाँ दरार पड़ी है। पानी के तेज बहाव के कारण अस्थायी बाँध में आई दरार की चौड़ाई 2000 फुट से अधिक हो गई है। राज्यसभा सदस्य व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल आज गाँव रामपुर गौड़ा के उस अस्थायी बाँध पर पहुँचे जहाँ यह दरार पड़ी है। उन्होंने बाँध बचाने के प्रयास कर रहे गाँववासियों के साथ सहयोग किया।
रामपुर गौड़ा गाँव के युवाओं ने बताया कि यह अस्थायी बाँध ही उनकी खेतीबाड़ी को बचाने में मदद करता था। ब्यास दरया में अभी भी 2 लाख क्यूसेक पानी बह रहा है, जिससे अस्थायी बाँध को बचाना एक चुनौती बना हुआ है। गाँव के युवक बाँध के संवेदनशील हिस्सों पर सामग्री डालकर उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
संत सीचेवाल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रोज़ाना लगभग 10 घंटे नाव चलाकर हर घर तक पहुँचने की कोशिश करते हैं। सुबह 8 बजे से नाव में बैठ जाते हैं और इस नाव में तिरपाल, पीने का पानी, प्रसाद, सब्ज़ियाँ, बरसाती, दवाइयाँ, रस, बिस्कुट आदि राहत सामग्री होती है। पहला चक्कर लगाने में लगभग तीन से चार घंटे लगते हैं। उसके बाद दूर-दराज़ के डेरों में रहने वाले लोगों तक पहुँचकर उन्हें प्रसाद पहुँचाया जाता है। इस दौरान जब कोई प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी संगठन या राजनीतिक दलों के नेता उनसे मिलते हैं तो वे भी बाढ़ पीड़ितों के लिए लाई गई सामग्री खुद बाँटने की इच्छा जताते हैं।
उल्लेखनीय है कि संत सीचेवाल रोज़ाना 32 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इन डेरों और गाँवों तक पहुँचते हैं। पानी में घिरे घरों में अभी भी लोग अपने घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। हालाँकि पहले के मुकाबले अब परिवारों के सदस्य कम रह गए हैं।
नए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आज बाऊपुर में राज्यसभा सदस्य व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की और बाढ़ में उनके द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संत सीचेवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिन महापुरुषों की पहले निंदा की जाती थी, आज उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सबको चुप करा दिया है। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल की ओर से लाई गई राहत सामग्री उन्होंने संत सीचेवाल को सौंपी। नाव के ज़रिए उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण भी किया।



















No comments