ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में खूनी झड़प, 3 राउंड फायरिंग, गोली से एक घायल, इनोवा गाड़ी को लगाई आग ....

- कपूरथला कचहरी के नजदीक कल शाम भी हुई थी खूनी झड़प, पुलिस जाँच कर रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ के गाँव हमीरा में देर पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में खूनी संघर्ष होने की खबर है। जिसमे हमलावरों ने एक इनोवा गाड़ी को आग लगा दी और 3 राउंड फायरिंग भी की। फायरिंग दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया है। 

वहीँ डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल की पहचान जसवंत सिंह वासी गांव हमीरा के रूप में हुई है। घटना स्थल से 3 खोल भी बरामद हुए है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों गुटों में मंगलवार शाम भी नई कचहरी के नजदीक झड़प हुई थी। जिसमे तेजधार हथियारों से कुछ युवको ने हमला किया गया था।  

डीएसपी ने बताया कि पहले देर शाम कपूरथला में हुए झगडे के बाद देर रात लगभग 10 बजे गाँव में कुछ अज्ञात हमलावर आये और उन्होंने एक घर के बाहर खड़ी इनोवा कार को आग लगा दी। इनोवा को आग लगने और शोर सुनकर कार मालिक जसवंत सिंह जब घर के बाहर आया तो हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। जिसमे एक गोली जसवंत सिंह की बाजु में लगने से वह घायल हो गया।  

घायल जसवंत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन घायल को जालंधर के निजी अस्पातल में ले गए ,जहाँ उसका उपचार चला रहा है। 

DSP करनैल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है। घायल जसवंत सिंह के बयान दर्ज करने के लिए जाँच अधिकारी कार्यवाही कर रहा है। घायल के बयान पर उचित कार्यवाही की जाएगी। 

No comments