ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब को 1600 करोड़ देने की घोषणा ....

 - पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब     

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल के बाद पंजाब में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया है। हिमाचल के बाद वह पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। इसके बाद मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग की। उन्होंने पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।  

PM ने पहले हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी। 

इस दौरान उन्होंने हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। PM ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

बता दे कि 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।   

No comments