ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब की महिलाओं को जल्द ही सरकार देगी 1100 रुपए महीना ...

मार्च में पेश होने वाले बजट से पहले शुरू किया जा सकता  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब की सभी महिलाओं को जल्द ही मान सरकार हर महीने 1100 रुपए देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। और अगले वर्ष मार्च में पेश होने वाले बजट से पहले इसको शुरू किया जा सकता है। 

यह घोषणा आज CM भगवंत मान ने एक टीवी इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा कि कई गारंटियां पहले ही पूरी कर दी गई हैं और अब महिलाओं के लिए इस गारंटी पर भी काम शुरू हो गया है। 

AAP ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र को गारंटियों का नाम दिया था, जिसमें महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा शामिल था। विपक्षी दल अब तक इसे अधूरा बताते हुए सरकार पर अक्सर सवाल उठाते रहे हैं।  

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में महिलाओं के लिए वादा किया था कि अगर उनकी सरकार पंजाब में बनती है, तो राज्य की 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

इस वादे के साथ मुफ्त बिजली, पानी का भी वादा केजरीवाल ने किया। इन वादों का असर यह हुआ कि AAP ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में 92 सीटें जीतीं और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई। सरकार बनते ही सरकार ने मुफ्त बिजली, पानी के चुनावी वादे तो जल्द ही पूरे कर दिए, लेकिन महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं दी गई।  

No comments