बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बरसात में भी राहत कार्य निरंतर जारी ...
- DC ने जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के दिए निर्देश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
ब्यास दरिया में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते जहाँ गंभीर स्थिति बनी हुई है। वही सुल्तानपुर लोधी और ढिलवां क्षेत्र के प्रभावित मंड क्षेत्र में बरसात के बावजूद राहत कार्य निरंतर जारी हैं। DC अमित कुमार के अनुसार पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बावजूद भी राहत कार्यों में लगी टीमें निरंतर काम कर रही हैं। वहीँ SDRF की टीमों ने आज बाऊपुर गांव में पानी से घिरे जगत सिंह के पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला है।
DC अमित कुमार ने बताया कि राहत कार्यों के तहत विशेष रूप से राशन की सप्लाई, बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयाँ, और पशुधन के लिए साइलेज की सप्लाई को खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए और अधिक प्रभावी ढंग से करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बरसाती मौसम में पशुधन की स्वास्थ्य देखभाल को गंभीरता से लिया जा रहा है। पशु चिकित्सकों की टीमें नावों के माध्यम से प्रभावित लोगों तक पहुंचकर पशुधन की जांच कर रही हैं।
DC ने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नं. 01822-231990, सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन के बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम 01828-222169, और भुलत्थ सब डिवीजन के प्रभावित क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन 01822-271829 पर संपर्क करें।



















No comments