ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में भारी बारिश के चलते एक विधवा के घर की छत गिरी ......

- कमरे में भरा पानी, जानी नुकसान नहीं, प्रशासन ने पीड़ित को राशन सामग्री दी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला में लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश के चलते उच्चा धोड़ा क्षेत्र में एक विधवा महिला के घर की छत  गिरने की खबर है। हालाँकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन महिला के घर का सामान टूट गया है। और घर में पानी भी भर गे है। वहीँ महिला ने कुछ सामान अपने पडोसी के घर में रख लिया है। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित को राशन समग्री भी भेजी है।  

बता दे कि पंजाब में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहाँ मंड के साथ लगते गाँवों में किसानों की फ़सलें बर्बाद हो रही हैं। और कई गाँवों में पानी लोगों के घर तक पहुँच गया है। वहीं कपूरथला शहर के मोहल्ला उच्चा धोड़ा वासी एक विधवा महिला के घर की छत बारिश के कारण गिर गई है। जिससे उसके घर के काफ़ी सामान को नुकसान हुआ है। 

पीड़ित महिला तारू ने बताया कि बीते दिवस बारिश के कारण मेरे कमरे की छत गिर गई। हालाँकि इस घटना में भगवान की किरपा से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घर का काफी सामान टूट गया है। उसने यह भी बताया कि उसका 6 साल का पोता उसी कमरे में लेटा हुआ था। जोकि बच गया। 

पीड़ित महिला तारू ने यह भी बताया कि उसके पति का देहांत कई साल पहले हो गया था। और वह अब लोगों के घरों में बर्तन आदि धोकर परिवार का गुज़र-बसर करती है। उसके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि जिससे वह अपने घर की छत को ठीक करवा सके। फ़िलहाल उसने अपने घर का काफी सामान जो बच गया अहइ, को पड़ोसियों के घर में रख लिया है। महिला ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।  

दूसरी तरफ घटना की सूचना के बाद जिला प्रशासन की टीम ने पीड़ित महिला के घर पहुँच हालात का जायजा लिया और पीड़ित को फ़िलहाल राशन सामग्री उपलब्ध करवा दी है।  

No comments