ब्रेकिंग न्यूज़

कैबिनेट मंत्री भगत पहुंचे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में, अधिकारिओ को दिए अहम निर्देश ...

- बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम और तेज करने के आदेश

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाउपुर और आसपास के गांवों का दौरा किया। मंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से जाकर राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल के साथ पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ के दौरान किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।  

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्यास नदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के कार्य में और तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दी गई ड्यूटी के तहत वे लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए आए हैं।  

भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लख-वरियांह और मंड कूका के गुरुद्वारा साहिब में राहत कैंपों में लोगों के लिए आवास, दवाइयों, और राशन की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। भगत ने ढिलवां के प्रभावित गांव कम्मेवाल के बागूवाल में लोगों को दी जा रही सहायता का भी जायजा लिया।  

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार मेडिकल सहायता दी जा रही है। महिलाओं को सैनिटरी पैड और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्य सामग्री का वितरण किया गया है। भगत ने लाख वरियांह में राहत कैंप में लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।  

DC अमित कुमार ने कैबिनेट मंत्री को जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह लुबाना, एसएसपी गौरव तूरा, हलका इंचार्ज एडवोकेट कर्मबीर सिंह चांदी, संगठन इंचार्ज परमिंदर सिंह ढोट, कंवर इकबाल सिंह और अन्य उपस्थित थे।  

No comments