ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला का यह अस्पताल बना गैंगलैंड --- दो पक्षों में खूनी झड़प, 4 घायल, CCTV ...

- हर तरफ पसरा खून ही खून, घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच जारी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में देर रात शरारती तत्वों के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। जिसमे सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। वहीँ इस घटना में चार युवक गंभीर घायल भी हुए हैं। इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। सुल्तानपुर लोधी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सुल्तानपुर लोधी के DSP हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि घायलों के बयान कलमबंद कर FIR दर्ज की जा रही है।  

बता दे कि सुल्तानपुर लोधी सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए एक युवक और उसके साथियों पर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी अनुसार उक्त युवकों ने पहले एक दुकान पर बैठे हुए उन पर हमला किया था। जिसके बाद वह घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले आए, जहाँ उक्त युवकों ने उन पर फिर से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई जो खूनी संघर्ष में बदल गई।

सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे एक पक्ष के वरुण खत्री ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्हें नदी के बारे में एक फ़ोन आया था, जिसे उन्होंने नज़रअंदाज़ कर दिया था। शुक्रवार को शाम जब वह अपने दोस्त की दुकान पर बैठकर पार्टी कर रहे थे, तो अचानक कुछ युवकों ने उनके दोस्त पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। जिसके बाद हम उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले आए, तो अचानक उन युवकों ने सिविल अस्पताल में ही हम पर फिर से हमला कर दिया और हमें घायल कर दिया। इतना ही नहीं, इन युवकों ने सोने की चेन और 50,000 रुपये की नकदी भी छीन ली।

जबकि दूसरे पक्ष की ओर से इलाज करा रहे अर्शदीप सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि पहले हम यहाँ इलाज के लिए आए थे और इन युवकों ने हम पर हमला किया। और उसे घायल कर दिया।

उधर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नवनीत सिंह के अनुसार घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को रेफर कर दिया गया है जबकि दो का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है।एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान कलमबंद किये जा रहे है।  

No comments