ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में महिला सरपंच के बेटे पर जानलेवा हमला, गोलियां चली ....

- घायल युवक सिविल में भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही जाँच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में आज सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे गांव लक्खनकलां में महिला सरपंच के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला कर जानलेवा हमला करने की खबर है। सूत्रों की माने तो गांव लखन कलां की महिला सरपंच के बेटे पवित्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह पर चार से पांच राउंड फायर किए गए। इसमें एक गोली उसकी बाजू पर लगी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छूती हुई निकल गई। 

घायल को सिविल अस्पताल में उपचार के भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच की पुष्टि सदर थाना एसएचओ कंवरजीत सिंह ने भी की है।  

गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में घायल हुआ पवित्र सिंह जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागा और वहां छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

सिविल अस्पताल में भर्ती घायल पवित्र सिंह ने बताया कि उसकी माता तजिंदर कौर गांव की सरपंच हैं। सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने उसे फोन कर के अपने घर बुलाया। जब वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा, तो दोस्त उसे मुख्य गेट पर छोड़कर चला गया। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ, तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं। 

परिजनों का आरोप है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि सरपंची के चुनावों में जिन लोगों को हराया गया था, वहीं लोग इस हमले के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने पहले से ही परिवार को धमकियां दे रखी थीं और अब पवित्र सिंह को निशाना बनाकर जान से मारने की कोशिश की गई। 

वहीं, ड्यूटी पर मौजूद सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पवित्र सिंह की बाजू में गोली लगी है और एक गोली सिर को छूते हुए निकली है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद गोली की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उपचार जारी है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सदर थाना की पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

No comments