ब्रेकिंग न्यूज़

दुःखद खबर --- कपूरथला के उद्योगपति सन्नी गुप्ता की दादी मां का देहांत ...

- पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज बुधवार दोपहर 12 बजे मंडी शमशान घाट में होगा सम्पन्न  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में शैलर उद्योगपति सन्नी गुप्ता (बांका) की दादी मां का कल देर शाम ह्रदय गति रुकने से देहांत हो गया। इस दुख भरी खबर से उनके परिजनों तथा परिचितों में शोक की लहर है। वही धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के नेता तथा अन्य परिचित शोक संतप्त परिवार के साथ शोक व्यक्त कर रहे हैं। और इस दुख भरी घड़ी में भगवान से परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।  

उद्योगपति सन्नी गुप्ता ने दुखी मन से बताया कि उनकी दादी मां श्रीमती ब्रिज रानी पत्नी स्वर्गीय टेकचंद कुछ दिन पहले गिरने से घायल हुए थे। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टर्स ने 2 दिन पहले उनको घर भेज दिया था। इसी दौरान बुधवार देर शाम उनका देहात हो गया।  

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दादी मां श्रीमती ब्रिज रानी जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज बुधवार दोपहर 12 बजे पुरानी दाना मंडी के नजदीक शमशान घाट परिसर में संपन्न होगा।  

No comments