ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की एक राइस मिल में कार्यरत मजदूर हौदी में गिरा, मौत ....

- हौदी में गिरने से घायल मजदूर को सिविल में लेजाने पर डॉक्टर्स में मृत घोषित किया  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन भुलत्थ में एक राइस मिल में कार्यरत एक मजदूर हौदी में गिरा मोबाइल फोन उठाने नीचे उतरा और बेहोश हो गया। मिल में ही कार्यरत उसके जीजा को जब गिरने का पता चला तो वह भी हौदी उसे निकालने के लिए उतर पड़ा तो वह भी बेहोश होने लगा। घटना के बारे जब अन्य लेबर को पता चला तो लेबर ने हौदी में गिरे मजदूर को बाहर निकाला और इलाज के लिए भुलत्थ के सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 45 वर्षीय लक्ष्मण माहतो पुत्र योगेश्वर माहतो हाल वासी गांव कमरावां भुलत्थ मूल वासी गांव सिंघवाड़ा दरबंगा बिहार के रुप में हुई है।  

मृतक के जीजा राम कैलाश माहतो ने बताया कि वह और उसका साला पासी राइस मिल में काम करते है। काम करते दौरान उसके साले का फोन खाली हौदी में गिर गया। वह फोन उठाने हौदी में उतरा और बेहोश हो गया। वह उसे निकालने के लिए हौदी में उतरा तो उसे भी बेहोशी छाने लगी। उसने शोर मचाया तो अन्य लेबर मौके पर पहुंची और उन दोनों को बाहर निकाला। तब तक उसका साला बेहोश ही था। उसे तुरंत भुलत्थ के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।  

वहीं पासी राइस मिल के मालिक नामदेव अरोड़ा ने बताया कि जब उसे फोन आया कि हौदी में गिरने से मजदूर बेहोश हुआ है वह तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी। बेहोश मजदूर को सिविल अस्पताल ले जाया गया। परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। 

वहीं मामले की जांच कर रहे थाना भुलत्थ के एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के जीजा राम कैलाश माहतो व उसकी पत्नी के ब्यानों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है तथा कारणों की जांच की जा रही है। 

No comments