कपूरथला में हाई वोल्टेज तारों में हुई स्पार्किंग, हज़ारो की तूड़ी जलकर राख ...
- फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे चलाया रेस्क्यू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के क़स्बा नडाला के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल के पीछे स्थित एक हवेली में दोपहर को अचानक आग लगने से हज़ारो रुपए की तूड़ी जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि हवेली के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों से स्पार्किंग होने के कारण यह आग लगी है।
आग लगने के बाद तेज हवा के चलते आग भड़क गई और हवेल में रखी तूड़ी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर नडाला पुलिस ने भुलत्थ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों लेकर मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया है।
पीड़ित किसान भगवान सिंह वासी नडाला ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे वह हवेली में था तभी साथ लगते खाली प्लाट में शॉर्ट सर्किट से घास व तूड़ी में मामूली आग लग गई। जब आग बुझ गई और वह पास ही स्थित अपने घर चला गया तो कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि उसकी हवेली में रखी तूड़ी में भीषण आग लग गई है।
वह दौड़कर हवेली पहुंचा और वहां खूंटे से बंधे तीन मवेशियों की रस्सियां खोली और लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसान भगवान सिंह ने बताया कि हमारी हवेली के ऊपर से हाई वोल्टेज तारें गुजरती हैं, जिन्हें हटाने के लिए उन्होंने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि इन बिजली के तारों को यहां से तुरंत हटाया जाए। ताकि फिर ऐसी घटना न हिओ सके।

















No comments