ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात कई जगह धमाके की सुनी आवाज, 3 जगह संदिग्ध अवशेष मिलने की पुष्टि ..

- प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर बाजार करवाए बंद, मेडिकल स्टोर एडवाइजरी के अनुसार रहेंगे खुले  

पुलिस हाथ जोड़ कर बाजार की दुकाने बंद करवा रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देर रात कपूरथला में कई जगह धमाके की आवाजे सुनी जाने की खबर है। जिसके चलते रात लगभग 1:30 बजे ब्लैकआउट के आदेश जारी हो गए थे। हालांकि जिला प्रशासन और CID विभाग दवारा 3 जगह धमाके होने तथा कथित अवशेष मिलने की पुष्टि की जा रही है। उक्त मामले में डीएसपी भुलत्थ  करनैल सिंह ने गांव नूरपुर लबाना में बमनुमा वस्तु मिलने की पुष्टि की है। और यह भी बताया कि इसकी सूचना फौज को दे दी गई है। उनकी जांच के बाद ही खुलासा होगा।

वहीं दूसरी तरफ कपूरथला जिला प्रशासन में मौजूद हालातो को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी कर कपूरथला तथा फगवाड़ा शहर की दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। जिसके चलते इमरजेंसी सेवाएं तथा मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। 

कपूरथला पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 1:30 बजे धमाकों की आवाज के साथ ही ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए थे। जो की सुबह 5 बजे तक रहे।  वहीं गांव तलवंडी चौधरियां के नजदीक, फगवाड़ा के एक गांव के खेतों में तथा बेगोवाल के नजदीक गांव नूरपुर लुबाना में के खेतों में कुछ संदिघ्ध अवशेष मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। वही इस घटना में कोई भी जानी माली नुकसान नहीं है।  

वहीँ प्रशासन दवारा बाजार बंद के आदेशों के बाद पुलिस हाथ जोड़ कर बाजार की दुकाने बंद करवा रही है।  

एडवाइजरी में जनता को दी गई हिदायते ... 

1. जितना संभव हो घर से बाहर कम निकलें। केवल तभी बाहर जाएं जब अत्यंत आवश्यक हो।

2- भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिए। 

3- ऊंची इमारतों/टावरों में जाने से बचें। 

4- कपूरथला शहर और फगवाड़ा शहर के बाजार बंद करने के आदेश हैं।

5- जिले भर में आज मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतें बंद रहेंगी।

6- शांत रहें. घबड़ाएं नहीं।

7- निर्देशों का पालन करें. अफ़वाहों पर विश्वास न करें.

नोट - ये केवल एहतियाती उपाय हैं। 

No comments