सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन .....
- कपूरथला के सीनियर अकाली नेता परमजीत सिंह पम्मा की बहन
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक व भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर के निधन होने की खबर है। उन्होंने अल्प बीमारी के बाद आज दोपहर को जालंधर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
वह बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी की समधन थीं। और कपूरथला के सीनियर अकाली नेता परमजीत सिंह पम्मा की बहन थी। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर की शादी रेशम कौर के बेटे नवराज हंस से हुई है। बता दें कि आज से करीब 16 दिन बाद 18 अप्रैल को हंसराज हंस की एनिवर्सरी थी।
रेशम कौर के निधन के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर है। और उनके परिचित व समाज के धार्मिक समाजिक और राजनितिक नेता हंसराज हंस के घर में दुख प्रकट करने के लिए पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। कुछ समय से वह जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में बीमारी के चलते उनके स्टंट भी डाला गया था। इसके बाद भी उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। अब 62 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है।
रेशम कौर के भाई परमजीत सिंह ने बताया है कि आज दोपहर करीब 2 बजे उनकी बहन रेशम कौर का निधन हुआ है। पिछले 5 दिनों से वह अस्पताल में दाखिल थीं। पहले वह बिल्कुल सेहतमंद थीं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी। लेकिन कुछ दिन पहले अचानक उन्हें पहली बार अटैक आया था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि बहन रेशम कौर के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार गांव शफीपुर में कल 3 मार्च को सुबह 11 बजे किया जायगा।
No comments