ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात एक युवक पर कातिलाना हमला, गंभीर घायल ...

 - गोल्ड जिम कसरत कर निकलते ही आधा दर्जन से अधिक युवकों ने घेरकर तेजधार हथियारों से किया हमला, पुलिस खंगाल रही CCTV  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर रमणीक चौक के नजदीक देर रात गोल्ड जिम से कसरत करके बाहर निकले एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला करने की खबर है। हमले में गंभीर घायल हुए युवक को स्थानीय लोगों दवारा सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्यूटी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। 

वहीँ घटना की सुचना 112  पर देने के बाद सिटी थाना पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि  करते हुए SHO बिकरम सिंह ने करते हुए बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरो की जाँच की जा रही है।   

जानकारी अनुसार गुरजोत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह वासी गांव ढपई ने बताया कि देर रात लगभग साढ़े 9 बजे वह गोल्ड जिम से कसरत करके बाहर आया तो दो बाइक व एक स्कूटर पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया।  

सिविल में तैनात ड्यूटी डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में नगर थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments