ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब विधानसभा में फिर माहौल गरमाया .... ?

- नेता प्रतिपक्ष बाजवा का संत सीचेवाल मॉडल को लेकर बयान, AAP विधायकों की मांग बाजवा माफ़ी मांगे   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संत सीचेवाल मॉडल को लेकर दिए गए बयान पर फिर माहौल गरमा गया है। वहीँ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मांग रखी कि बाजवा अपने बयान के लिए माफी मांगें। 

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या यह बयान पूरी कांग्रेस का है या सिर्फ प्रताप सिंह बाजवा का व्यक्तिगत विचार है? आप विधायकों ने इस बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करने की मांग की थी। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद हरजोत सिंह बैंस ने निंदा प्रस्ताव पेश किया। साथ ही हाथ खड़े कर वोटिंग हुई। 

हालांकि बाजवा अपने स्टैंड पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कहा कि वह उस पर कायम हैं। वहीं उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। काफी देर तक विधानसभा में हंगामा और बहस चलती रही। 

जब दूसरी बार सेशन हुआ फिर इस पर विवाद हुआ। इसके बाद AAP प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग AAP पहले ही कर चुकी है। वहीं उन्होंने कहा कि बाजवा बताए कि संत सीचेवाल मॉडल में कमी क्या है। इसके अलावा अन्य विधायक भी इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे।  

इसके बाद दूसरी बार 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित की गई। काफी देर तक विवाद चला। इसके बाद निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। अब सदन की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  

No comments