पास्टर बजिंदर की एक और विडिओ वायरल --- महिला को मारा थप्पड़, देखे विडिओ ....
- वायरल विडिओ में 14 फरवरी 2025 आधी रात 12.15 बजे की घटना
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब
पंजाब के कपूरथला वासी एक युवती दवारा जालंधर के तारपुर चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह पर छेड़छाड़ के मामले के बाद अब पास्टर की एक विडिओ वायरल हो रही है। वायरल विडिओ में पास्टर एक महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा है। इससे पहले उसने बच्चे के साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी है।
CCTV वीडियो 6.17 मिनट का है। पास्टर बजिंदर अपने ऑफिस में बैठा दिख रहा है। ऑफिस में उसके अलावा सोफे पर 2 महिलाएं, बच्चे और सामने कुर्सियों पर कुछ अन्य युवक बैठे हुए हैं।
बताने योग्य है कि बजिंदर सिंह कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने और मृत आदमी को जिंदा करने का दावा करता है। उसके प्रचार के दौरान बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले उस पर जालंधर में एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
हालाँकि बजिंदर सिंह पर कपूरथला वासी एक महिला से यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर FIR दर्ज हुई थी। जिसकी जाँच SIT कर रही है। SIT में फगवाड़ा की SP रुपिंदर कौर भट्टी के साथ DSP करणदीप सिंह और SHO बिक्रमजीत सिंह है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि ताजपुर गांव में 'द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम' के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में उसके साथ गलत हरकतें करता था।
कपूरथला सिटी थाना में दर्ज FIR में आरोप है कि बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसे चर्च में अकेले केबिन में बिठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था। कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी थी। इस केस की जांच SIT कर रही है।
No comments