पंजाब विधानसभा सेशन में हंगामा -- कांग्रेस विधायको ने किया वाक आउट ...
- नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा, सरकार के 52 हज़ार नौकरी देने के दावे संबंधी विधानसभा में व्हाइट पेपर पेश करे
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब विधानसभा के बजट सेशन दौरान दूसरा दिन सदन में हंगामा हो गया। और कांग्रेस विधायकों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद वॉक-आउॅट किया गया। जिसके बाद सदन को दोपहर ढाई बजे तक स्थगित किया गया था। हालाँकि लंच ब्रेक के बाद सदन फिर से शुरू हो गया है।
सदन के दूसरे दिन कांग्रेस के नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं कि उनकी सरकार ने तीन साल में 52 हजार लोगों को नौकरी दी है। हम इस मुद्दे पर विधानसभा में व्हाइट पेपर लाने की मांग करते हैं।
साथ ही यह भी मांग की जा रही है कि जिन लोगों को नौकरी दी गई है। उनके नाम, पते और विभागों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया जाए कि इनमें कितने पंजाबी और कितने गैर-पंजाबी हैं।
दूसरी तरफ भाजपा विधायक अश्वनी कुमार ने नशा मुक्ति के मुद्दे को शून्य काल में उठाया है। प्रश्नकाल के दौरान ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि उनके 92 विधायकों को भी टीवी पर आने का मौका दिया गया है। हालांकि स्पीकर ने कहा कि केवल सदन से जुड़े प्रश्न ही पूछे जाएं।
कांग्रेस विधायकों दवारा वॉक-आउट कर दिया। सदन के बाहर कांग्रेस सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह भी अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सत्र में मौका नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस ने वॉक-आउट कर दिया है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के साथ धक्का किया जा रहा है। हालांकि एक कांग्रेस विधायक ने कार्यवाही में भाग लिया। वहीं अब लंच के बाद दोबारा सेशन शुरू हो गया है।
No comments