कपूरथला में फायरिंग ---- दो युवक गंभीर घायल, FIR दर्ज .... ??
- मामला विदेश में बच्चो की शादी से जुड़ा, घर में घुसकर मारपीट के बाद बचाव में की फायरिंग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव बलेर खानपुर में देर रात फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीँ फायरिंग की सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस और डीएसपी सब-डिवीजन टीम सहित मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है। DSP दीप करण सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की छाती में और दूसरे के पेट पर गोली लगी है। फ़िलहाल एक युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों घायलों का उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार काला संघिया रोड पर स्थित गांव बालेर खानपुर में देर रात पूर्व महिला सरपंच के घर 10-12 लोग आए। जिन्होंने आते ही घर में मौजूद युवक को पीटना शुरू कर दिया। तभी युवक ने अपने बचाव के लिए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए। जब हमलावर लोगों ने मारपीट करनी बंद नहीं की तो युवक ने मारपीट करने वाले लोगों पर गोलियां चला दी। इस घटना में एक गोली एक व्यक्ति के पेट में लगी और एक गोली दूसरे व्यक्ति की छाती में लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए।
दूसरी तरफ फायरिंग की आवाज सुनने पर गांव वाले भी एकत्रित हो गए। दोनों घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। और घटना की सूचना मिलने पर DSP सब डिवीजन दीपकरण सिंह व थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। और घटना स्थल से एक गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
डीएसपी के अनुसार मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो मामला विदेश में दोनों परिवारों के बच्चो की शादी से जुड़ा हुआ है। जहां पर एक ही गांव के रहने वाले लड़का और लड़की ने शादी करवा ली बताई जा रही है। इसी के चलते लड़की पक्ष ने पूर्व महिला सरपंच के घर आकर युवक के साथ मारपीट की और घर में मौजूद युवक ने अपने बचाव के लिए फायरिंग की है।
थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित तरसेम सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव बलेर खानपुर की शिकायत पर आरोपी नवदीप सिंह उर्फ़ दीपा पुत्र कुलविंदर सिंह वासी गांव बलेर खानपुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम दवारा छापेमारी की जा रही है।
No comments