ब्रेकिंग न्यूज़

DC के आदेश --- अधिकारी व कर्मचारी लोगों को रोजमर्रा की सेवाएं सरल तरीके करवाए उपलब्ध ....

- लोग 1076 हेल्पलाइन पर फोन कर घर बैठे 50 से अधिक सेवाओं का उठा सकते लाभ  

- सेवाएं प्रदान करने में अनावश्यक देरी बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के DC अमित कुमार पांचाल ने आज सेवा केन्द्रो का दौरा कर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोगों को सहज व सरल तरीके से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने तथा रोजमर्रा की सेवाएं प्रदान करने के आदेश दिए है। और कहा कि जनता को सेवाएं देने में किसी भी प्रकार की ढील सहन नहीं की जाएगी। 

DC पांचाल ने कपूरथला के एडमिन ब्लॉक में तहसील, फर्द केंद्र और सेवा केंद्र में लोगों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की और लोगों से बातचीत कर उनसे फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि लोग 1076 हेल्पलाइन पर फोन करके घर बैठे 50 से अधिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से पंजाब सरकार आवेदक के दस्तावेज भी घर बैठे प्राप्त करती है तथा मांगी गई सेवा भी घर पर जाकर प्रदान की जाती है। 

DC पांचाल ने SDM को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे सेवा केंद्रों और फर्द केंद्रों में लोगों को दी जा रही सेवाओं की निरंतर समीक्षा करें, ताकि लोगों को सेवाएं निर्विघ्न रूप से प्रदान की जा सकें।  

No comments