दिल्ली में हार के बाद अब AAP सुप्रीमो का पूरा ध्यान पंजाब पर केंद्रित ...
- सभी जिला प्रधानो के विशेष बैठक में 2027 चुनाव से पहले AAP को और भी मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब, नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब आम आदमी पार्टी ने अब अपना पूरा ध्यान पंजाब पर केंद्रित कर दिया है। दिल्ली के पूर्व CM और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कल अपने आवास पर पंजाब के सभी जिला प्रधानो के साथ एक विशेष बैठक की। जिसमे 2027 के चुनावो बारे विस्तार से चर्चा हुई। और पार्टी को और भी मजबूत करने के लिए विचार चर्चा हुई। इसकी पुष्टि कपूरथला जिले की प्रधान ललित सकलानी ने भी की है।
जानकारी अनुसार केजरीवाल ने जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेते हुए उन्हें आंतरिक प्रतिद्वंद्विता को छोड़कर पार्टी हित में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के लिए अच्छा काम करने वाले नेताओं को आने वाले समय में सरकार और पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी।
कपूरथला जिला प्रधान ललित सकलानी ने बताया कि AAP सुप्रीमो केजरीवाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को और मजबूत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रही है। जिसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। केजरीवाल बैठक में दावा किया कि 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए प्रमुख विकास परियोजनाएं लागू की जाएंगी।
No comments