कपूरथला CIA टीम ने आई-20 कार में अंग्रेजी शराब सहित तस्कर किया काबू , FIR दर्ज .....
- कार की तलाशी में 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक आई-20 कार में अंग्रेजी शराब लेकर आते एक तस्कर को काबू किया है। जिसकी कार से पुलिस टीम ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी से घंटा से पूछताछ की जा रही है।
वहीँ डीएसपी (डी) परमिंदर सिंह ने बताया कि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह के नेतृत्व में ASI हरजिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस टीम गश्त करती हुई कांजली रोड पर पहुंची तो सामने से एक आई-20 कार ( PB-09-W-7795 )आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया।
जैसे ही कार चालक ने पुलिस टीम को देखा तो वह घबरा कर पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगा। तभी पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर कार चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कमलजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव भगतपुर बताया। पुलिस टीम ने जब कार की तलाशी ली तो 15 पेटी अंग्रेजी शराब फर्स्ट चॉइस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
No comments