ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा मैया की तरह यमुना जी के घाट भी बनेंगे पर्यटकों के लिये आकर्षण -- नितिन चड्ढा

- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट को दी शुभकामनाएं   

खबरनामा इंडिया बबलू। फगवाड़ा    

भाजपा नेता नितिन चड्ढा ने दिल्ली की नवनियुक्त CM रेखा गुप्ता एवं उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के गंगा घाट विश्व भर के पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। उसी तरह बहुत जल्दी यमुना जी भी स्वच्छ होकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थली के रूप में विकसित होंगी।  

नितिन चड्डा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के बल पर पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता को CM बनाया गया है। यही बात भाजपा की दूसरी पार्टियों से बिल्कुल अलग पहचान देती है। भाजपा किसी एक परिवार की संपति नहीं बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिये इस पार्टी में शीर्ष पद तक पहुंचने की संभावनाएं सदैव मजबूत रहती हैं। इसकी झलक देश की जनता मध्य प्रदेश और राजस्थान में देख चुकी है। 

नितिन चड्ढा ने दावे के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की जनता के साथ जो भी वायदे विधानसभा चुनाव में किये थे उन सभी वायदों को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार बहुत जल्दी पूरा करेगी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके कुनबे को दस-बारह साल में किये घोटालों की सजा भी मिलेगी।  

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने खुद को आम आदमी प्रचारित करके रहने के लिये जो शीश महल खड़ा किया था, उसके सारे राज अब धीरे-धीरे जनता के सामने आयेंगे और दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब की जनता भी यह अनुभव करेगी कि आम आदमी पार्टी को वोट देकर उन्होंने कितनी बड़ी गलती की थी।  

No comments