ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला साइंस सिटी में आयोजित होगा फलावर शो, पढ़े कब ..... ??

- फूलों की जैविक विविधताओं को समझने का एक विशिष्ट अवसर  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पुष्पा गुजऱाल साइंस सिटी द्वारा फूलों की सुंदरता को दर्शाता सलाना फ्लावर शो 14 फरवरी 2025 को करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यहाँ आने वाले सैलानियों को एक शैक्षिक अनुभव प्रदान करना है।  

इस फूलों के शो के दौरान सैलानियों को फूलों की विभिन्न प्रजातियों की सुंदरता देखने को मिलेगी। इस मौके पर रंग-बिरंगे विदेशी फूलों के साथ-साथ पारंपरिक गुलाब भी खासतौर पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 

यह जानकारी पुष्पा गुर्जराल साइंस सिटी के डिप्टी मैनेजर (जन संपर्क) अष्णि कुमार ने देते हुए बताया कि फूलों की यह प्रदर्शनी सैलानियों को इस क्षेत्र के फूलों की जैविक विविधताओं को समझने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान करेगी। फ्लावर शो की पहल पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी।  


No comments