कपूरथला में DJ पार्टी दौरान फायरिंग, FIR दर्ज ....
- पुलिस के पहुंचने से पहले माहौल समेटा, एक खोल बरामद, जाँच जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के पॉश एरिया अर्बन एस्टेट में शनिवार रात एक DJ पार्टी दौरान हवाई फायरिंग होने की घटना घटी है। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सिटी SHO बिक्रमजीत सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच जाँच शुरू की। लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस के पहुँचने से पहले सब समेट दिया गया। हालाँकि पुलिस को मौके से 45 बोर का एक खोल भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जाँच जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर रात अर्बन एस्टेट वासी सुखदेव सिंह पुत्र हरभजन सिंह के घर नई कोठी की ख़ुशी में DJ पार्टी चल रही थी। इसी दौरान मुखबिर ख़ास ने सूचना दी कि उक्त पार्टी में हवाई फायर किये जाने से आसपास लोगो में दहशत का माहौल है। जिसके बाद सिटी थाना SHO बिक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। और उन्होंने मौके से 45 बोर का एक खोल बरामद किया है।
सूत्रों की माने तो उक्त पार्टी मे एक-दो नही बल्कि 50 - 60 हवाई फायर हुए थे जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लेकिन पुलिस टीम के पहुँचने से पहले सारा सामान समेट दिया गया। और लाइव चल रही विडिओ को भी डिलीट करवा दिया गया। वहीँ पुलिस अधिकारिओ ने सिर्फ एक खोल बरामद होने की पुष्टि की है।
हालाँकि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घरवालों से बातचीत की जिन लोगों ने DJ पार्टी का प्रबंध कर रखा था। पुलिस को मौके से हवाई फायर करने वालों का कुछ भी पता नही चल पाया। घरवालों ने भी इतना कहा कि उनकी पार्टी कौन फायर कर गया। यह किसी को कुछ नही मालूम है।
DSP सबडिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि उक्त घटना में 45 बोर का एक खोल बरामद होने के बाद अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर गंभीरता से जाँच की जा रही है।
No comments