ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस और आतंकियों के बीच क्रास फायरिंग ....

- दो आतंकी घायल, दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब के तरनतारन क्षेत्र में पुलिस और आतंकियों के बीच क्रास फायरिंग होने की खबर है। जवाबी कार्रवाही दौरान पुलिस की गालियों से हमलावर आतंकी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से दो हैंड-ग्रेनेड और पिस्टल भी बरामद की है। जानकारी अनुसार यह गैंग भी विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के इशारों पर काम कर रहा था।  

वहीँ काबू किये गए आतंकियों की पहचान रोबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। DGP गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। फिर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाही की है जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। जिनको तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 ग्रेनेड, 1 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।  

पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ जस्सल झब्बाल (अमेरिका), लखबीर सिंह उर्फ लांडा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेरा (कनाडा) के इशारों पर काम कर रहे थे। यह आरोपी पंजाब में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके लिए ही आरोपियों को पिस्टल व हैंड-ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं। तरनतारन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगे की पड़ताल जारी है।  

No comments