ब्रेकिंग न्यूज़

दुखद समाचार --- कपूरथला के धार्मिक, सामाजिक नेता विशु शर्मा दुनिया से हुए अलविदा, आज होगा संस्कार ...

- लक्ष्मी नगर शमशान घाट परिसर में आज रविवार शाम 3 बजे होगा पार्थिव देह का अंतिम संस्कार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला के श्री शिव शक्ति शनिधाम मंदिर ब्रह्मकुंड के सेवादार तथा शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के उप प्रधान विशु शर्मा का आज सुबह देहांत हो गया है। इस दुखद समाचार से उनके परिचितों तथा परिजनों में शोक की लहर है। उनके भाई सोनू शर्मा ने बताया कि स्वर्गीय विशु शर्मा के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 5 जनवरी रविवार शाम 3 बजे लक्ष्मी नगर शमशान घाट कपूरथला में संपन्न होगा। 

धार्मिक और सामाजिक नेता विशु शर्मा के देहांत की खबर सुनकर विभिन्न धार्मिक समाजिक संगठनो के नेता तथा उनसे जुड़े लोग सदमे में है। और उनके परिवार के साथ दुख व्यक्त कर इस दुःख की घडी में सांत्वना दे रहे हैं। 

बता दें कि पिछले माह मामूली पेट में दर्द होने के कारण विशु शर्मा की तबीयत बिगड़ गई थी। जिनका उपचार कपूरथला  और फिर जालंधर के पिम्स अस्पताल में चल रहा था। 5 दिन पहले उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसजीएल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। जहाँ आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ने के चलते SGL अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। 

No comments