कपूरथला में भांजे ने मामा पर की फायरिंग ....
- मामा की बेटी से थे अवैध संबंध. मामा ने किया विरोध
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव झल्ल ठीकरीवाल में मामा की बेटी से अवैध संबंध बनाने के बाद दोबारा मिलने गए भांजे को पकड़ने दौरान फायरिंग कर मामा को घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी भांजा मौके से भाग निकला।
घायल को उसके परिजन इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीँ थाना कोतवाली पुलिस ने घायल के ब्यान व अस्पताल की MLR के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पकड़ने के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार गांव झल्ल ठीकरीवाल वासी दविंदर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। भांजा सुखवंत सिंह वासी गांव दुग्गल वाला तरनतारन पिछले करीब 6 माह से उनके घर में रह रहा था। जिसके बाद वह विदेश चला गया। इस दौरान सुखवंत सिंह ने मेरी बेटी के साथ अवैध सबंध बना लिये थे। जब इसका पता चला तो मैने उसे तुरंत घर से निकाल दिया।
वह अकसर बेटी के साथ जबरदस्ती करता रहता था। बाद में मैने अपनी बेटी की शादी कर दी। 13 जनवरी की रात करीब 12 - 1 बजे सुखवंत सिंह खिड़की खोल कर अंदर आ गया। जब मैने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पिस्तौल निकाल कर फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। और शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो वह मौके से भाग निकला।
पुलिस ने घायल के ब्यान व अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी फरार है।

















No comments