कपूरथला में एक पेट्रोल पंप के बाथरूम में संदिग्ध हालातो में मिला युवक का शव
- शव के करीब एक सिरिंज भी मिली
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के काला संघिया रोड पर स्थित एक पैट्रोल पंप के बाथरूम में एक युवक का शव संदिघ्ध हालातो में मिला है। अनुमान है कि युवक की मौत नशे किवर डोज़ से हुई है। कियोंकि शव के करीब एक सिरिंज भी मिली है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय मनिंदरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव भेटां के रुप में हुई है। शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना भेजने के बाद पुलिस ने मृतक के चाचा के ब्यानों पर BNS की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाही की है। चाचा सुरजीत सिंह के अनुसार उसका भतीजा लंबे समय से नशे का सेवन कर रहा था और उसका इलाज नशा छुड़ाओ केंद्र में चल रहा था। 4-5 दिन पहले वहां से वह गायब हो गया। परंतु घर नहीं पहुंचा।
इस दौरान शुक्रवार बाद दोपहर उन्हें किसी ने सूचना दी कि मनिंदरजीत सिंह का शव कपूरथला काला संघिया रोड पर स्थित एक पैट्रोल पंप के बाथरुम में मिला है। संदेह है कि उसके भतीजे की जान नशे का अधिक सेवन करने से हुई है। उसे किसी पर कोई संदेह नहीं है। वहीं शरीर पर भी किसी प्रकार के कोई निशान नहीं है। परंतु प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव के करीब एक सिरिंज पड़ी हुई थी। चाचा सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे की 4 वर्ष पहले शादी हुई थी तथा उसकी 3 वर्षीय बच्ची भी है।
थाना सिटी प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक के चाचा व परिजनों के ब्यान कलमबद्ध कर रही है। आज शनिवार को मृतक के शव का कपूरथला सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों से पर्दा उठेगा।
No comments