ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट कर्मिओ की हड़ताल के चलते कपूरथला में 70 बसों के थमे पहिए ...

- गंतव्य तक पहुँचने के लिए यात्री हो रहे परेशान, निजी बसों की चांदी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कांटेक्ट वर्कर्स यूनियन की मांगे पूरी न होने चलते आज से 3 दिन के लिए हड़ताल शुरू हो गई है। जिस कारण कपूरथला बस स्टैंड डिपो से निकलने वाली 70 बसों के पहिये थम गए हैं।  वहीँ बस स्टेण्ड पर पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस हड़ताल के दौरान कुछ लंबे रूट की बीच बसे ही चलेंगी। वहीँ निजी बसे चल रही है। 

पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह पन्नू के अनुसार CM भगवत मान ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि पंजाब में कोई भी कच्चा कर्मी नहीं रहेगा। और विधानसभा में भी ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने की बात कही थी। लेकिन पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग में एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया। कांटेक्ट कर्मियों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।  

इसीलिए पंजाब सरकार को जगाने के लिए आज सोमवार से 3 दिन के लिए उन्होंने सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला किया है। वहीं यूनियन नेता ने यह भी कहा कि हड़ताल में कपूरथला डिपो से 70 बसें 3 दिन के लिए अंदर ही खड़ी रहेगी। 

गुरप्रीत सिंह पन्नू ने बताया कि उनकी मांगे हैं कि कच्चे मुलाजिमों को जल्द पक्का किया जाए। 10 हज़ार नई बसें डाली जाये,माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला बराबर काम बराबर वेतन लागू किया जाए, ठेकेदारी सिस्टम बंद किया जाए, EPF, ESI न जमा करवाने, वेलफेयर फंड, बीमा, सिक्योरिटी की अवधि कटौती सहित अन्य कई मांगे शामिल है। 

No comments