ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में नगर कीर्तन के दौरान झड़प, FIR दर्ज ....

- गतका खेल रहे युवक पर हमला, केसों की बेअदबी का भी आरोप  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब से निकाले गए महान नगर कीर्तन दौरान चौक चेलियां के नजदीक गतका पार्टी के युवको और कुछ अन्य युवकों के बीच झड़प होने पर तलवारे चलने की खबर है। इस दौरान दो युवक घायल भी हुए हैं। इस घटना की एक CCTV भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। वहीँ पुलिस ने घायल युवक के ब्यान पर 3 अज्ञात सहित 6 आरोपिओ को नामजद कर FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने भी की है।  

बता दे कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादे, माता गुजर कौर जी और चमकौर, सरिहंद और फतेहगढ़ साहिब के सभी शहीदों की याद में  ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री संत घाट साहिब से निकाले गए महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। 

जानकारी देते हुए मीरी पीरी गतका अखाड़ा के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर पाल सिंह, दविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, भरपुर सिंह, हरमिंदर सिंह गुरविंदर सिंह ने बताया कि मोहल्ला सिख वासी गुरप्रीत सिंह का बेटा सुमित सिंह जो की नगर कीर्तन में गतके की सेवा कर रहा था।  

उन्होंने कुछ युवकों से जूते पहनकर नगर कीर्तन में शामिल न होने की अपील की ,तो उक्त युवक गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद उन्होंने सुमित सिंह पर तेजधार हथियारों  से हमला कर दिया। जिसमें सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए बताया कि इस दौरान सुमित सिंह के केसों और दाढ़ी की भी बेअदबी हुई है। 

उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस घटना की पूरे इलाके में निंदा हो रही है। वहीं, आयोजकों ने भी कहा है कि नगर कीर्तन के दौरान ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।  

वहीँ दूसरे पक्ष के रोहन हंस के अनुसार वह बाजार सामान खरीदने गया था। तो वहां मौजूद एक सिख युवक ने कहा कि तुम्हे बहुत जल्दी है। बाइक साइड में लगाओ। तब मैंने उनसे कहा कि प्यार से बात करो। लेकिन वह मुझे गालियां देने लगा और बाद में उसके अन्य साथियों ने मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।  

 दूसरी तरफ सुल्तानपुर लोधी थाना के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि घायल सुमित सिंह के बयान के आधार पर आरोपी रोबिन हंस, रॉबिन लाहोरिया तथा रोहन लहरिया के साथ-साथ 3 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

No comments