दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी --- पंजाब के 3 बड़े नेता शामिल ....
- भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा भी करेंगे प्रचार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, पंजाब
दिल्ली विधानसभा सभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें पंजाब से तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है। जिनको दिल्ली में चुनाव दौरान रैली कर कांग्रेस का प्रचार करने की जुम्मेवारी सौंपी गई है।
बता दे कि अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से शनिवार को जारी की सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और फायर ब्रांड बेबाक नेता के तौर पर विख्यात कपूरथला की एनआरआई बेल्ट भुलत्थ के विधायक और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा को शामिल किया गया है।
इन नेताओं की नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पंजाबी मतदाताओं को लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। जो चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा दे सकते हैं।

















No comments