ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में 4 बदमाशों ने RCF कर्मचारी पर हमला कर बाइक छीनी ...

- बाइक और एक्टिवा पर आए बदमाशों ने कर्मी को घेर कर किया हमला, पुलिस जाँच में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री के एक कर्मी पर बाइक सवार 4 बदमाशों दवारा दातर से हमला कर बाइक छीनने की घटना घटी है। घायल कर्मी को राहगीरों ने RCF के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीँ घटना की सूचना के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI भूपिंदर सिंह ने भी की है। फिलहाल अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

जानकारी अनुसार पीड़ित RCF कर्मी सोमप्रीत सिंह वासी संत नगर मोगा हाल वासी RCF ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लैटीना बाइक (PB-29-AB-6933) पर सवार होकर गांव सैदोवाल-मंगा रोड चौंक की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से आए स्कूटी व बाइक पर सवार 4 युवको ने उसे घेर लिया और रोक कर मारपीट करनी शुरु कर दी। जिसके बाद उन्होंने तेजधार दातर दिखा कर उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे RCF के अस्पताल में भर्ती करवाया। 

इस घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को देने के बाद पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित के ब्यान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज जाँच शुरू कर दी है। जाँच अधिकारी ASI भूपिंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV केमरो की जाँच की जा रही है।  

No comments