ब्रेकिंग न्यूज़

घायल कंबल व्यापारी को अस्पताल पहुँचाने वाले ने जेब से निकाले 2 लाख ....

- CCTV के आधार पर पुलिस कर रही जाँच, FIR दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। अमृतसर, पंजाब    

पंजाब के जिला अमृतसर में देर रात एक बाइक सवार व्यापारी की कार से टक्कर के बाद गंभीर हालत में एक व्यक्ति उसे अस्पताल में लेकर आया लेकिन यह मदद करने वाले व्यक्ति ने घायल व्यापारी की जेब से 2 लाख रुपए निकाल लिए जाने की घटना घटी है। इसकी CCTV भी वायरल हो रही है। हालाँकि उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन यह CCTV देखने के बाद घायल के परिजनों ने पुलिस को कार्यवाही ककी मांग करते हुए एक शिकायत भी दी है। 

बता दे कि इस घटना के दो CCTV फुटेज वायरल हुए हैं। पहली फुटेज में व्यापारी कार की टक्कर से सड़क पर गिरता दिख रहा है। जबकि दूसरी फुटेज में घायल व्यापारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटा दिखाई दे रहा है। तभी आरोपी व्यक्ति उसकी जेब से कैश निकाल अपनी जेब में रखता हुआ दिख रहा है।  

पुलिस के अनुसार एक कंबल व्यापारी वीरवार रात किसी काम से बाइक पर जा रहा था। जिसको सर्कुलर रोड पर एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी भीड़ में से एक व्यक्ति उन्हें पास के अस्पताल पहुँचाया।  

अस्पताल में उसने डॉक्टरों को बताया कि कार की टक्कर से यह घायल हुआ है। घायल को स्ट्रेचर पर लिटा कर डॉक्टर उसे चेक करने आते हैं। इसके बाद व्यक्ति मौका देख घायल व्यापारी की जेब से 2 लाख रुपए निकालकर अपनी जैकेट के अंदर छिपा लेता है। और फिर वह घायल को वहीं छोड़कर फरार हो जाता है।  

घटना की जानकारी मिलते ही मजीठा रोड पुलिस अस्पताल में पहुंची। यहां घायल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि जिस व्यक्ति ने उसकी मदद की थी, वह उसकी जेब से 2 लाख रुपए निकालकर ले गया है। इसके बाद टीम ने अस्पताल में लगे CCTC कैमरे चेक किए। जिसमें व्यक्ति कैश निकालता हुआ दिखाई दिया। SHO रणजीत सिंह के अनुसार पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है। और घायल व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।  

No comments