Breaking --- श्री दरबार साहिब के बाहर सुखबीर पर चली गोली ... ?
- जानी नुकसान नहीं, पुलिस ने एक बुजुर्ग को किया काबू, जांच जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है। श्री दरबार साहिब में धार्मिक सजा भुगत रहे पूर्व CM सुखबीर सिंह बादल पर किसी बुजुर्ग द्वारा गोली चलाई गई है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल को बुधवार को गोल्डन टेंपल के बाहर गोली मारने की कोशिश की गई। हालांकि इस घटना में सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेरा हुआ है। बादल सुबह अकाल तख्त की सजा भुगतने के लिए पहुंचे थे। वह बरछा पकड़कर घंटाघर के बाहर बैठे हुए थे। तभी उस पर हमले की कोशिश हुई।
गोली चलने की घटना के बाद गोल्डन टेंपल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावर बजुर्ग व्यक्ति की पहचान गुरादसपुर के डेराबाबा नानक वासी नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दल खालसा का सदस्य है।
इस घटना पर जहां अकाली नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं पंजाब के CM भगवंत मान से इस्तीफा देने की मांग भी की गई है।
वहीँ अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर एक सेवक की तरह सुखबीर बादल सेवा कर रहे थे। इस दौरान उन पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश की गई। इस घटना की वह पार्टी की तरफ से निंदा करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में हमारी पार्टी ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। आज मैं पंजाब के CM मान से सवाल करता हूं कि दरबार साहिब के बाहर ऐसे एक सेवक पर हमला होना सरासर गलत है। CM मान को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हालाँकि हमलावर को सुरक्षा कर्मिओ ने मौके पर ही पकड़ लिया। सिक्योरिटी वालों का मैं धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने दलेरी के साथ उन्हें बचा लिया।
-खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है .....
No comments