ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में फिर चोरी ...

- शेखूपुर ​स्थित घर से तीन आइफोन, तीन रोलेक्स घड़ियां चुराई, थाना सिटी में FIR दर्ज, आरोपी काबू 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के कपूरथला ​स्थित पुश्तैनी घर में एक बार फिर से लाखो की चोरी हुई है। इसी घर में पहले बीते साल जुलाई में भी चोरों ने काफी सामान व विदेशी महंगी सामान पर हाथ साफ किया था। अब इस बार तीन आईफोन 16-प्रो, 3 लग्जरी रोलेक्स घड़ियां व अन्य घरेलू सामान चोरी हुआ है। एसपी-डी सरबजीत राय के अनुसार पीटर विरदी के पिता की ​शिकायत पर थाना सिटी में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी अनुसार हरभजन सिंह वासी माल रोड कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत पिछले 56 साल से विदेश इंग्लैंड में रह रहा है। उसका पुश्तैनी घर सुल्तानपुर लोधी रोड शेखूपुर में भी है। पिछले साल जुलाई माह में उक्त पुश्तैनी घर में चोरी हुई थी। जिस कारण घर का काफी सामान खराब किया गया था और कई महंगी वस्तुएं चोरी हुई थी। जिसका मामला थाना सिटी में दर्ज हुआ था।  

अब वह करीब एक माह पहले भारत आए और अपने उक्त पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाना चाहता था। इसलिए 10 दिन पहले जब वह अपने पुश्तैनी घर गया था तो उस समय वहां पर सब कुछ सही था। जब दोबारा बीते दिन वह पुश्तैनी घर गया तो देखा कि घर के दरवाजों को लगे लॉक टूटे हुए थे। जब वह अंदर गए तो कमरों के अंदर पड़ी लोहे की अलमारियों को किसी लोहे की रॉड आदि से तोड़ा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह वारदात फिर से पहले वारे तरीके से हुई थी।  

उन्होंने बताया कि घर से 3 आईफोन 16-प्रो मोबाइल फोन, तीन विदेशी रोलेक्स घड़ियां व अन्य घरेलू सामान गायब था। उसे शक है कि उसके पुश्तैनी घर से यह चोरी रविपाल वासी टोटा मोहल्ला शेखूपुर ने की है। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी रविपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुराए महंगे फोन व विदेशी घड़ियां भी जल्द बरामद कर ली जाएंगी। 

No comments