ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में तेजधार ह​थियारों से व्य​क्ति पर हमला, मौत ..

- बेटे की ​शिकायत पर अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में आरसीएफ के नजदीक अमरीक नगर गांव सैदो भुलाना में देर रात एक व्य​क्ति को तेजधार ह​थियारों से हमला कर गंभीर घायल करने का मामला समने आया है। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाने पर ड्यूटी डाक्टरों ने मृत घो​षित कर दिया है। घटना की सुचना के बाद मोके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव ग्रह में रखवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।  

इसकी पुष्टौ DSP  सब डिवीज़न दीपकरण साइन ने करते हुए बताया कि प्राथमिक जाँच के बाद मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र देवी चंद वासी अमरीक नगर गांव सैदो भुलाना के तौर पर हुई है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक सूरज कुमार आरसीएफके अंशापिंग कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान पर काम करता था।  रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे सूरज कुमार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से अपने काम से छुट्टी कर घर लौट रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचा तो रास्ते में तेजधार ह​थियारों से लैस कुछ लोगों ने उस पर कातिलाना हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गया तभी पीछे से आये उसके बेटे कारन ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। 

मृतक सूरज के भाई ने बताया कि शोर सुनकर वह भी मौके पर पहुंचे तो सूरज जख्मी हालत में पड़ा था, जिसे तुरंत  सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। 

डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लकेर जाँच शुरू कर दी है। और फ़िलहाल मृतक सूरज कुमार के बेटे करण कुमार की ​शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के ​खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। 

वहीँ सूत्र बताते हैं कि इस हत्या में पारिवारिक सदस्य की शमूलियत की चर्चा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी गंभीरता से जांच करने की बात कह रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पैसों के लेन-देन से मामला जुड़ा हो सकता है।  

No comments