पंजाब में निकाय चुनावों की घोषणा --- 21 दिसंबर को मतदान ...
- मतदान में एक घंटे का मिलेगा अधिक समय, 21 की शाम को ही नतीजे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में निकाय चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा की गई है। प्रदेश चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आज पंजाब भवन में मिडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि 9 दिसंबर से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। और 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं 21 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन शाम को चुनावों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार इस बार निकाय चुनाव EVM से होंगे। साथ ही वोटिंग भी 1 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।
निकट चुनावो को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार चुनाव EVM से होना है, इसलिए मशीनों को तैयार किया जाना है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट आज से ही शुरू होगा। वोटर सूचियां रिवीजन के लिए भेज दी गई हैं। 7 दिसंबर को अपडेट और लेटेस्ट प्रकाशन हो चुका है।
वहीँ उन्होंने यह भी बताया कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं। इस बार EVM मशीनों से चुनाव होंगे। पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। पहले 8 से 4 बजे तक होता थी। लेकिन इस बार 1 घंटा अधिक रखा गया है। नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे, वहीं म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे।
बता डे कि पंजाब में 5 नगर निगम और 43 नगर परिषद के चुनाव को लेकर लंबी जंग चली। यह लड़ाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। 11 नवंबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कुल 10 सप्ताह में चुनाव करवाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने 15 दिनों में चुनाव की नोटिफिकेशन और अगले 8 हफ्तों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे।
No comments