जालंधर रेंज के नए DIG ने संभला चार्ज --- रेंज के 3 जिलों के SSP से भी की वार्ता ....
- 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी IPS हरजीत सिंह, पंजाब के विभिन्न जिलों में निभा चुके है सेवाएं
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर,कपूरथला,
पंजाब के जालंधर में IPS हरजीत सिंह द्वारा डीआईजी जालंधर रेंज के तौर पर चार्ज संभाल लिया है। हरजीत सिंह साल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। जिन्हें पंजाब कैडर अलॉट हुआ था।
जिसके बाद उन्होंने पंजाब के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं निभाई हैं। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस कार्यालय पहुंचे और उन्होंने जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला के SSP से भी बात की।
जानकारी के अनुसार हरजीत सिंह के अधीन दोआबा के तीन जिले आएंगे। जिसमें सबसे पहला जालंधर देहात पुलिस का क्षेत्र है। दूसरा कपूरथला-फगवाड़ा और तीसरा होशियारपुर है। इससे पहले जालंधर के DIG आईपीएस नवीन सिंगला थे। जिन्हें बीते दिनों एक आदेश जारी कर ट्रांसफर कर दिया गया।
No comments