ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक घर में घुस कर सामान की तोड़फोड़, तेजधार हथियारों से किया हमला, 6 पर FIR......

- घायल को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती, गंभीर हालात के चलते परिजन निजी अस्पताल ले गए  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला     

कपूरथला में एक घर में घुस कर कुछ युवकों दवारा सामान की तोड़फोड़ करने और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने की घटना घटी है। जिसमे एक युवक गंभीर रुप से घायल भी हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर किया गया और परिजन उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल ले गए। 

वहीँ थाना सुभानपुर पुलिस ने घायल युवक के ब्यान व अस्पताल की MLR रिपोर्ट के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

पीड़ित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी गांव बूट ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि बीती रात को वह परिवार सहित घर में मौजूद था। तभी जसविंदर सिंह उर्फ शिंदा, रविंदर सिंह उर्फ पाडा, कर्मजीत सिंह उर्फ कम्मू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उर्फ कट्‌टा, दीपू व गुरप्रीत सिंह सभी वासी गांव बूट जबरदस्ती उसके घर में दाखिल हुए और तोड़फोड़ करनी शुरु कर दी। जब उसने उक्त लोगों को ऐसा करने से रोका तो सभी ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया।  

वहीँ शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो सभी हमलावर मौके से भाग निकले। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसकी दशा गंभीर बताई। जिसके चलते परिजन उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल ले गए।  

दूसरी तरफ थाना सुभानपुर पुलिस ने घायल के ब्यान व अस्पताल की MLR रिपोर्ट के आधार पर सभी 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। जिनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।  

No comments