पंजाब की 4 विधानासभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को नहीं होंगे, पढ़े क्यो .. ??
- कई राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों की मांग पर विचार कर आयोग ने तारीख बदलने का लिया फैसला
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब की 4 विधानासभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव अब 13 नवंबर को नहीं होंगे। कियॉंकि आज चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए रीशेड्यूल जारी किया। पंजाब में उपचुनाव अब 13 नवंबर की बजाए 20 नवंबर को होगे। और नतीजे 23 नवंबर को ही आएगा।
बता दे कि तारीखों में बदलाव इन राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों की मांग पर की गई है। इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, RLD, बसपा शामिल हैं।
यह भी बताने योग्य है कि पंजाब की बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। चारों सीटों के विधायक हाल ही में हुए चुनाव में सांसद चुने गए थे। जिसके बाद यह चारो सीट खाली हो गईं है।
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग की थी। उनकी तरफ से पत्र में दलील दी गई कि 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। प्रकाश पर्व 3 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर को अखंड पाठ साहिब से होती है। उसी दिन मतदान होना है। ऐसे में आयोग को विचार करना चाहिए।
वहीँ प्रकाश पर्व में सिख समुदाय के साथ-साथ हिंदुओं और अन्य धार्मिक समूह का भी आध्यात्मिक जुड़ाव है। ऐसे में संभावना है कि मतदान पर असर पड़ सकता है। इस समय में अधिकतर गुरुद्वारों और अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे, जिससे चुनाव के दिन लोकतांत्रिक अभ्यास में पूरी तरह से शामिल होने की उनकी क्षमता कम हो जाएगी।
उन्होंने तर्क दिया है कि हरियाणा चुनाव के समय भी तारीख में बदलाव किया था, क्योंकि उस समय बिश्नोई समाज का कोई त्योहार आया था।
No comments