ब्रेकिंग न्यूज़

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा SGPC ने किया नामंजुर ...

हरजिंदर सिंह धामी बोले --- उनकी सेवाओं की अभी बहुत जरुरत  

खबरनामा इंडिया, संदीप। अमृतसर, पंजाब     

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का इस्तीफा ना मंजूर कर दिया गया है। और SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने यह भी कहा कि उनकी सेवाओं की अभी बहुत जरुरत है। यह जानकारी उन्होंने आज एक प्रेस वार्ता में दी है।  

हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अलग अलग पदों के लिए सलाह भी करते हैं और उनकी अगुवाई भी करते हैं। इसीलिए वह उनके अपील करते हैं कि जैसे 5 सिंह साहिबान अगुवाई करते हैं वैसे आपको भी करनी है। 

धामी ने यह भी कहा कि आज के समय में जो भी श्री अकाल तख्त साहिब आता है तो एक चिट्ठी पकड़ा जाता है और फिर खुद ही इसका अपने तरीके से व्याख्यान कर जाते हैं। खुद ही कंप्लेंटेंट और खुद ही जज बन जाते हैं। लोग पंथ के पास आकर सियासी रोटियां सेक रहे हैं। इसीलिए पंथ के ओहदेदारों से अपील है कि वह सार्थक रोल अदा करें। 

हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि गत दिवस ज्ञानी हरप्रीत सिंह को फ़ोन पर बता दिया था कि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाना है। उनकी सेवाएं बहुमूल्य हैं। उन्होंने कहा कि बतौर पोलिटिशन बोलते रहो, लेकिन तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सत्कार योग्य है। तो कोई भी बात करनी है तो फिर वह जनतक न की जाए। 

धामी ने कहा कि सिंह साहिब के आदेश अनुसार अंदर रहकर बात की जाए और पब्लिकली न की जाए। क्योंकि पब्लिक तक बात जाती है तो वह भयंकर रुप धारण कर लेती है। जत्थेदार कौम की अगुवाई करते हैं। बड़ी सेवाओं को मुख्य रखते हुए अगुवाई करने वाले सारे सम्मानीय है और इनकी मर्यादा भी है।  

No comments