ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किसानो की फसल खरीद कर 197 करोड़ का भुगतान ...

- खरीद एजेंसियों द्वारा लगभग 1 लाख 16 हजार MT धान खरीदा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला जिले की मंडियों में धान की खरीद में तेजी आ रही है और अभी तक सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान के बदले में किसानों के खातों में 197.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह जानकारी DC अमित कुमार पांचाल ने देते हुए बताया कि चालू सीजन 2024-25 के दौरान जिले भर में 7 लाख 60 हजार MT से अधिक धान की आमद का लक्ष्य है। जिसके अनुसार अब तक 1 लाख 18 हजार MT धान की आमद हो चुकी है। जबकि जिले की मंडियों में धान की अधिक आमद दर्ज की गई है। 

DC ने कहा कि विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा लगभग 1 लाख 16 हजार MT धान खरीदा गया है। जो कि आये हुए धान की खरीद का 97 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी बताया कि कुल खरीदे गए 115100.40 MT धान में पनग्रेन द्वारा 39350.42 MT, मार्कफेड द्वारा 37867.48 MT, पनसप द्वारा 27666.50 MT, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन द्वारा 9346 MT धान खरीदा गया है। 

DC ने कहा कि मंडियों में पीने के पानी, शेड और तिरपालों के अलावा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि किसानों को बाजार में लाई गई फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसानों की खरीदी गई फसल का भुगतान समय पर करने का भी निर्देश दिया गया है।

किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मंडियों में सूखा धान ही लाया जाए ताकि उनकी फसल की खरीद समय पर पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि रात के समय धान की कटाई न की जाए तथा धान की पराली को जलाने से बचना चाहिए ताकि धान के अवशेष जलाने से होने वाली बीमारियों तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके।  

No comments