ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक महिला किसान के घर 14 लाख की चोरी, नौकर पर FIR ...

- खेती-बाड़ी के लिए रखे नौकर पर पैसे चुराने का आरोप, घर को ताला लगाकर हुआ गायब  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में एक महिला किसान के घर से 14 लाख रुपए चोरी किए जाने की घटना घटी है। महिला ने अपने नौकर पर ही आरोप लगाए हैं। क्योंकि वह घर को ताला लगाकर गायब है। पीड़ित महिला किसान की शिकायत पर सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट में आरोपी नौकर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि SHO मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला किसान रमनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह वासी मोहल्ला अमन नगर ने बताया कि वह अपने 12 वर्षीय बेटे हरमन के साथ रहती है। और उनके घर में विशाखा सिंह पुत्र जरनैल जनरल सिंह भी रहते है। और अभी 6 महीने पहले ही उन्होंने गांव लखन कला में अपनी खेती वाली भूमि पर काम करने को लेकर राम लुभाया पुत्र गुरमेज सिंह वासी लक्खन कलां को नौकरी पर रखा था। जो कि उनकी भूमि पर खेती का काम करता है। और वह भी उनके घर में एक अलग कमरे में रहता है। 

महिला ने यह भी बताया कि 14 अक्टूबर को वह राम लुभाया के साथ जाकर HDFC बैंक से 12 लाख रूपये नगद निकलवा कर लाई थी। और वह उसने घर की अलमारी के लॉकर में रख दिए। जहां पहले से ही 2 लाख और भी पड़े थे। उसने अलमारी को लॉक लगाकर चाबियां अपने पास रख ली।  वहीँ 15 अक्टूबर को वह सुबह अपने बेटे हरमन और विशाखा सिंह के साथ मायके गांव पंचायती चुनाव के संबंध बेगोवाल के नजदीक गांव रावां में गई थी। 

उसने यह भी बताया कि राम लुभाया पर विश्वास होने के चलते वह घर की चाबियां भी उसको दे गई। लेकिन लॉकर की चाबियां अपने पास ही रख ली। 15 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे जब घर आई तो उसके घर का दरवाजा लॉक था। उसने दरवाजा खोलने के लिए राम लुभाया को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद उसने अपने घर की खिड़की से विशाखा सिंह को अंदर भेज दरवाजा खुलवाया तो देखा कि उसके घर में अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है। तथा उसमे पड़े 14 लाख रुपए किसी ने चोरी कर लिए है। 

पीड़ित रमनदीप कौर ने यह भी बताया कि तभी से उसका नौकर राम लुभाया भी लापता है। उसे शक है कि यह चोरी उसी ने की है और फरार हो गया। जिसकी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला है। और वह अपने घर गांव लक्खन कलां भी नहीं पहुंचा है। 

सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट SHO मनजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी नौकर राम लुभाया पुत्र गुरमेज सिंह वासी हाउस नंबर 25 डेरा लक्खन कलां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

No comments