ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में MIC पर फायरिंग मामले में एक पोस्टर जारी, एक लाख के इनाम की घोषणा ....

- 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जनता से सहयोग की अपील   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला में 13 दिन पहले एक बड़े मोबाइल शोरूम पर फायरिंग और फिरौती के मामले में जिला पुलिस ने अब संदिघ्ध आरोपिओ से संबंधित एक पोस्टर सोशल मिडिया पर जारी किया है। जिसमे आरोपियों की सूचना देने वाले को एक लाख रूपये दिए जाने की घोषणा भी की है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 

बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह लगभग 9. 50 पर बस स्टैंड रोड पर सेशन जज निवास के सामने MIC शोरूम पर दो बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें हमलावरो ने शोरूम के एक कर्मी को एक कागज भी थमाया था। जिस पर "कौशल चौधरी ग्रुप, सौरव गोल्डी तथा 5 करोड़" लिखा हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस उच्च अधिकारियों की टीम ने गंभीरता से CCTV की जाँच में कई अहम तथ्यों को इकट्ठा किया। जिसमें बड़े सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया।  

इस जाँच में दो पहलू नजर सामने आए, जिसमे दो युवको ने 7 अक्टूबर को सुबह 8.37 पर गुरुद्वारा साहिब से एक बाइक चोरी की और उसकी बिक्र पर दो अन्य युवको ने सुबह 9.22 पर RCF के नजदीक एक पेट्रोल पम्प से फियूल डलवाते हुए दिखाई दिए। पुलिस का मानना है कि उक्त पेट्रोल पम्प से फियूल डलवाने के बाद उक्त आरोपी युवको ने सुबह 9.50 पर MIC शोरूम पर फायरिंग की। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों तथा फायरिंग करने वाले एक आरोपी की CCTV से ली गई फोटो सोशल मिडिया पर जारी की है। जिसमे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने की बात भी लिखी गई है। 

हालाँकि इस फायरिंग की घटना से जहां पीड़ित परिवार खौफजदा है। वहीँ शहर वासी भी घटना से दहशत में है। इतना ही नहीं घटना को 13 दिन बीतने के बाद पुलिस आरोपिओ को काबू नहीं कर सकी है। इससे शहर वासिओ का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है। 

इस संबंध में पुलिस को वांटेड होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने की पुष्टि करते हुए एसपी डी सरजीत राय ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि उक्त आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे एक लाख का इनाम भी दिया जाएगा। 

No comments