ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने देसी कट्‌टा सहित एक व्यक्ति को किया काबू , FIR दर्ज ....

- पुलिस को देख घबराया, पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला की सब-डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में पुलिस ने एक व्यक्ति देसी कट्‌टा सहित काबू किया है। जो कि निहंग सिंह बाणे में था। जिसके बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्मज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी अनुसार ASI बलदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ शोभायात्रा के संबंध में गुरुद्वारा अंतरयाम्ता से बस स्टेंड की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस टीम सफरी पैलेस के समीप पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति निहंग सिंह बाणे में आता दिखाई दिया। जोकि पुलिस टीम को देख कर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा।  

तभी पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाशदीप सिंह वासी डेरा बाबा बिधिचंद सुल्तानपुर लोधी बताया। जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देसी कट्‌टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऑर्मज एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। 

No comments