ब्रेकिंग न्यूज़

करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने मेहंदी से सजाए हाथ, बाजार हुए गुलजार ...

- विवाहित महिलाएं कल रखेंगी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत    

- पाठकों से अनुरोध -- अपनी मेहंदी लगे हाथों की फोटो नाम और शहर के साथ खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप नंबर 9357627778 पर भिजवाए। 

- महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद    

खबरनामा इंडिया बबलू, कपूरथला, पंजाब    

सुहागिनों का त्यौहार करवा चौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं का रुझान खरीदो फरोखत तथा हाथों पर सुंदर मेहंदी लगवाने की तरफ रहा। हालांकि बाज़ारो में भीड़ होने के कारण मेहंदी लगवाने के कार्य में महिलाओ को काफी इंतज़ार करना पडा। लेकिन महिलाओं ने देर रात तक मेहंदी लगवाने का क्रम जारी रहने की उम्मीद है। 

कल रविवार को सुबह विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेगी। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है। और दाम्पत्य जीवन अच्छा होता है। ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडे के अनुसार पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण होता है।   

करवा चौथ के पर्व की तैयारियों को लेकर बाजार कई दिनों से पूरी तरह गुलजार हैं। महिलाओं के साथ साथ दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। ज्वेलरी, कॉस्मेटिक, पूजा सामग्री, कपड़े, गिफ्ट आइटम और मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।  

महिलाओं के साज-सज्जा के लिए जगह-जगह दुकानें सजी हुई थी और महिलाएं बाज़ारों में मेहंदी लगाती हुई नज़र आई और दुकानों में चूड़ियां खरीदती हुई देखी गई। करवा-चौथ पूजन के लिए खास माने जाने वाले मिट्टी के करवे और सास-ससुर के लिए मीठे करवा बाजार में बिक रहे हैं। इसके साथ ही मिठाई की दुकानें में भी भारी भीड़ देखी गई।  

वही KNI के अनुसार कपूरथला मॉडर्न जेल में भी बंद विवाहित महिलाएं भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। सूत्र बताते है की इस संबंधी जेल प्रबंधन ने करवाचौथ का त्योहार पर महिलाओं के लिए खास तौर पर करवाचौथ का व्रत रखने के लिए छूट दी है।   

- पाठकों से अनुरोध है कि अपनी मेहंदी लगे हाथों की फोटो नाम और एरिया के साथ खबरनामा इंडिया के व्हाट्सएप नंबर 93576 27778 पर भिजवाए। 

पाठकों द्वारा भेजी गई फोटो लगातार अपडेट की जा रही है ....  


No comments